
दिनांक: 26 अगस्त 2026
*विषय: रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में 'राखी मेकिंग प्रतियोगिता' का आयोजन*
सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कल विद्यालय में 'राखी मेकिंग प्रतियोगिता' (Rakhi Making Competition) का आयोजन किया जा रहा है।
*इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।*
प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक विवरण:-
दिनांक: 27 अगस्त 2026 (कल)
समय: कक्षा गतिविधि के दौरान
*आवश्यक सामग्री: सभी विद्यार्थी राखी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (जैसे: रिबन, रंगीन धागे, मोती, ग्लिटर, कैंची, गोंद, सजावटी सामान आदि) घर से अपने साथ लाएंगे।*
*नियम: राखी कक्षा में ही बनानी होगी। पहले से तैयार राखी स्वीकार नहीं की जाएगी।*
प्रत्येक कक्षा से उत्कृष्ट व सबसे सुंदर राखी बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सभी विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है।
आज्ञा से,
प्रधानाचार्य