
*प्रिय अभिभावक*
*आपको सूचित किया जाता है कि जब बच्चों का छुट्टी होता है तो उस समय स्कूल कैंपस में सभी दो पहिया तीन पहिया और चार पहियों का प्रवेश निषेध है। बच्चों का सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अत्यंत आवश्यक है । हम सभी को इस बात का ध्यान रखना होगा की दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करें क्योंकि एक छोटी सी गलती किसी के बच्चे के लिए मुसीबत बन सकता है।*
*जिन अभिभावकों को लगता है कि हमको विद्यालय कैंपस में गाड़ी लेकर ही जाना है तो वैसे अभिभावक छुट्टी से आधा घंटा पहले ही आए ।*
*छुट्टी होने के बाद बच्चों को टीचर के साथ बाहर ग्राउंड में अधिकतम 10 मिनट तक ही रखा जाएगा उसके बाद कक्षा अनुसार सभी बच्चे अपने शिक्षक के साथ क्लास के अंदर चले जाएंगे । जो अभिभावक लेट से आएंगे उनसे अनुरोध होगा कि बच्चे को बुलाने तक शांति बनाए रखें और एवं सयंमित भाषा का प्रयोग शिक्षकों के साथ करें ।*
*जो अभिभावक दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करेंगे और दूसरे बच्चों के लिए समस्या उत्पन्न करेंगे वैसे अभिभावकों के बच्चों को 7 दिन के लिए क्लास सस्पेंड कर दिया जाएगा।*
*नोट:- आकस्मिक या विशेष परिस्थिति में प्राचार्य से मोबाइल या ऑफिस में संपर्क करें।*