
*महत्वपूर्ण सूचना: PT-1 परिणाम और अभिभावक बैठक*
*प्रिय अभिभावकगण,*
*आपको सूचित किया जाता है कि कक्षा PT-1 (Periodic Test-1) का परीक्षा परिणाम कल प्रकाशित किया जाएगा। इसके साथ ही एक अत्यंत महत्वपूर्ण अभिभावक-शिक्षक बैठक (Parents-Teacher Meeting) का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बच्चे की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की जाएगी।*
*विस्तृत विवरण निम्नलिखित है:*
*दिनांक: कल (शनिवार, 20 जून 2026)*
*समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक*
*विशेष निर्देश:*
बच्चे की उपस्थिति: परिणाम प्राप्त करने के लिए बच्चे को अपने साथ (विद्यालय की साफ-सुथरी ड्रेस में) लाना अनिवार्य है।
*नोट :- जून माह तक का मासिक शुल्क, परिवहन शुल्क, मेंटेनेंस फी और पूर्व बकाया (यदि है तो) को जमा करने के उपरांत ही रिजल्ट दिया जाएगा।*
अभिभावक बैठक: इस बैठक में सभी अभिभावकों की उपस्थिति अनिवार्य है ताकि आपके बच्चे के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षक आपसे सीधे बात कर सकें।
*कृप्या नियत समय पर आकर अपने बच्चे का परीक्षा परिणाम प्राप्त करें और शिक्षक के साथ बैठक में भाग लें। आपके सहयोग की अपेक्षा है।*
धन्यवाद,